फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer sitting on hunger strike for not hearing for ten months

Aligarh News: दस माह से सुनवाई न होने पर भूख हड़ताल पर बैठा किसान

Sat, 17 Jun 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer sitting on hunger strike for not hearing for ten months
चकमार्ग की समस्या के लिए दस माह से तहसील में अधिकारियों के पास चक्कर काटने के बावजूद समस्या का निराकरण न होने से दुखी एक किसान शुक्रवार को तहसील परिसर मेें भूख हड़ताल पर बैठ गया। एसडीएम कार्यालय के सामने बैठे इस किसान के पास अधिकारी दूर कोई कर्मचारी कारण जानने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन





गांव विसारा निवासी बुजुर्ग किसान राजपाल सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। किसान का आरोप है कि डीएम के आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर चकमार्ग की समस्या का निपटारा नहीं किया जा रहा। वह दस माह से लगातार तहसील के चक्कर काट रहे हैं। उनकी जमीन तहसील क्षेत्र के गांव बामौती में है।
विज्ञापन





जमीन के चकमार्ग को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। शुक्रवार को भी कार्यालय का गेट बंद कराकर एसडीएम मोहम्मद अमान कर्मचारियों के साथ बातचीत करते रहे, लेकिन उनकी और अन्य फरियादियों की बात नहीं सुनी और वहां से उठकर टप्पल चले गए। तहसीलदार भी अपने कार्यालय में बैठे रहे। भीषण गर्मी के बावजूद राजपाल सिंह भूख हड़ताल पर बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed