फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer sitting on dharna in collectorate demanding compensation

अलीगढ़ः मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा किसान 

Sun, 17 Apr 2022 01:07 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
कासिमपुर परियोजना में चार दशक पहले जमीन का अधिग्रहण होने के बाद भी एक किसान को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। इस पर किसान अपने परिवार के साथ शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंच गया। यहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने मुआवजा न मिलने पर आत्मदाह तक करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन





थाना जवां क्षेत्र के गांव नगौला निवासी किसान हेमेंद्र कुमार ने बताया कि करीब चार दशक पहले कासिमपुर पावर हाउस में डंपयार्ड निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था। आरोप है कि जमीन लेने के बाद भी आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके लिए वह पावर हाउस प्रबंधन व तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट एवं लखनऊ तक अफसरों के पास कई बार चक्कर काट चुके है।
विज्ञापन




वह मुख्यमंत्री से भी इसको लेकर मिल चुके हैं। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसान ने कहा कि अगर सुनवाई न हुई तो परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि उसे बिना अनुमति के धरना करने पर वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed