{"_id":"68507e447edea0abb10c2b73","slug":"farmer-riding-bike-dies-due-to-collision-with-truck-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102727-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल
Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
सार
किसान अपने फूफा के साथ अतरौली कोल्ड स्टोरेज में रखे अपने आलू को बेचने गए थे। दोनों लोग बाइक पर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव पिलखुनी के निकट ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक कुलदीप
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामघाट-कल्याण मार्ग पर गांव पिलखुनी के पास ट्रक की टक्कर से 16 जून को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गांव मानगढ़ी निवासी कुलदीप (35) पुत्र महेशचंद किसान थे। 16 जून को वह अपने फूफा अजयपाल सिंह निवासी रायपुर दलपतपुर के साथ अतरौली कोल्ड स्टोरेज में रखे अपने आलू को बेचने गए थे। दोनों लोग शाम करीब 5:30 बजे बाइक पर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव पिलखुनी के निकट ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों को स्थानीय लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां कुलदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन