{"_id":"65d100a3d309032b1b0fc904","slug":"farmer-leaders-burnt-the-effigy-of-the-prime-minister-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100529-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किसान नेताओं ने एमएसपी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किसान नेताओं ने एमएसपी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Sun, 18 Feb 2024 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:23 AM IST
सार
किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि किसान सिर्फ एमएसपी मांग रहे हैं। उनकी मांगों को मानने की जगह किसानों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। किसी भी स्थिति में सरकार के इस उत्पीड़न को किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते किसान यूनियन के कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
विस्तार
17 फरवरी को गोंडा-अलीगढ़ मार्ग स्थित पीपली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। एमएसपी की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष और किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि किसान सिर्फ एमएसपी मांग रहे हैं। उनकी मांगों को मानने की जगह किसानों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। किसी भी स्थिति में सरकार के इस उत्पीड़न को किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन
इसी के साथ सरकार का विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय सचिव व मंडल अध्यक्ष टीकम सिंह सूर्यवंशी, चौ. डंबर सिंह नवमनोनीत जिलाध्यक्ष, मनवीर सिंह, चौ. रोहतांग सिंह, बृजेश चौधरी, चौ. धर्मवीर सिंह, भोला चौधरी, अजय शर्मा, ऋषिपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन