फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer leader Rakesh Tikait said Adhir did not speak intentionally BJP should focus on development

राकेश टिकैत बोले: अधीर ने जानबूझकर नहीं बोला, गलती मान ली, बात को न बढ़ाकर विकास पर ध्यान दे भाजपा

Fri, 29 Jul 2022 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 03:18 PM IST
सार

अधीर रंजन चौधरी के बयान पर मचे घमासान के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अधीर ने जानबूझकर नहीं बोला, उनसे गलती हुई, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। भाजपा को चाहिए कि बेवजह मामले को तूल देकर लोगों का ध्यान न भटकाए।

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait said Adhir did not speak intentionally BJP should focus on development
Farmer leader Rakesh Tikait - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को अलीगढ़ में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी के सवाल पर कहा कि उन्होंने जानबूझकर नहीं कहा। उन्होंने हिंदी में बोलने की कोशिश की। उनसे गलती हुई, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है।

विज्ञापन


अधीर ने गलती मान ली, अब क्या चाहती है भाजपा
टिकैत ने कहा कि भाजपा सदन नहीं चलने देगी। जिस तरह से एक विपक्षी नेता के साथ अभद्रता की गई है, वह ठीक नहीं है। जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हुआ वो भी ठीक नहीं है। कोई शब्द मुंह से निकल गया और कहने वाले ने गलती मान ली, अब भाजपा क्या चाहती है।

विज्ञापन

बात को बढ़ाना गलत, विकास कार्यों पर ध्यान दें

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी यह भी कह रहे हैं कि मैं राष्ट्रपति से मिलकर भी मांफी मांगूंगा, अब भाजपा क्या चाहती है, इस बात को बढ़ाना गलत है। भाजपा को विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed