फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer dies due to electric current flowing in his field

Aligarh News: खेत में करंट प्रवाहित होने से किसान की गई जान, परिवार में छाया मातम

Sat, 30 Nov 2024 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2024 01:50 AM IST
सार

बिन्नामी सिंह निराई करते हुए खैंच से करीब डेढ़ मीटर पास पहुंचे तभी करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। पत्नी ने बचाने की कोशिश करते हुए शोर मचाया तो दूर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पास पहुंचे। हालांकि तब तक बिन्नामी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Farmer dies due to electric current flowing in his field
मृतक किसान बिन्नामी सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव रामनगर में एक किसान अपने खेत में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव रामनगर निवासी किसान बिन्नामी सिंह (40) पुत्र गेंदालाल बृहस्पतिवार की शाम पत्नी रामबेटी और दो बेटों धर्मेंद्र व महेश के साथ अपनी गोभी की फसल में निराई कर रहे थे। उनके खेत में बिजली की एलटी लाइन का खंभा गड़ा है। इस खंभे की खैंच भी खेत में ही गड़ी है। शाम करीब पांच बजे दोनों बेटे पशुओं को चारा डालने के लिए घर चले गए थे। इसके बाद पति-पत्नी ही निराई कर रहे थे।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे बिन्नामी सिंह निराई करते हुए खैंच से करीब डेढ़ मीटर पास पहुंचे तभी करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। पत्नी ने बचाने की कोशिश करते हुए शोर मचाया तो दूर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पास पहुंचे। हालांकि तब तक बिन्नामी की मौत हो चुकी थी। किसान की मौत से पत्नी और पिता सहित तीन बेटे और तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed