{"_id":"648626da3f659cd2860125a6","slug":"farmer-dies-after-rubbing-his-neck-on-barbed-wire-aligarh-news-c-100-1-sali1012-53-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कंटीले तारों पर गर्दन रगड़ने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कंटीले तारों पर गर्दन रगड़ने से किसान की मौत
विज्ञापन
गांव गुर्ज नगरिया निवासी किसान की खेत के चारों और लगे कंटीले तारों से गर्दन रगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गांव निवासी हरवीर (40) पुत्र रेशम अपने साथी के साथ बाइक से वृंदावन गए थे। शनिवार देर रात लौटते समय इगलास क्षेत्र में गांव डेटा जलालपुर के रजबाहे के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठा उनका साथी सड़क किनारे गिर गया। हरवीर सिंह उछल कर खेतों में लगे कंटीली तारों पर जा गिरे। कंटीली तारों पर हरवीर की गर्दन रगड़ गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।