{"_id":"63ee8ae98c51a93f4d0d838a","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-aligarh-news-c-2-1-46612-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: खेतों में लगाए बिजली के तारों में दौड़ रहे करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: खेतों में लगाए बिजली के तारों में दौड़ रहे करंट से किसान की मौत
Fri, 17 Feb 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
राधेश्याम का फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के गुरुसिकरन गांव में बुधवार रात एक किसान की खेतों में लगे बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गुरुसिकरन गांव निवासी पुनीत ने बताया कि उसके पिता राधेश्याम (47) पुत्र लखपति सिंह बुधवार रात खेतों पर फसल की जंगली जानवरों से रखवाली करने गए थे। कुछ देर बाद उनकी चीखें आने लगीं, जिसे सुनकर गांव के रामप्रकाश सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो उसके पिता बिजली के तारों पर गिरे हुए थे।
पुनीत ने बताया कि गांव के ही प्रदीप पुत्र गजेंद्र सिंह और हरपाल सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने अपने खेतों पर बिजली का करंट लगा रखा है, जिसका संचालन हरपाल सिंह के घर से होता है। उसने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप और हरपाल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।