{"_id":"602d72ce8ebc3ee9143f9478","slug":"farmer-die-from-shocks-city-office-news-ali256532885","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के बाद सदमे में किसान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अंतिम संस्कार न करने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के बाद सदमे में किसान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अंतिम संस्कार न करने का ऐलान
Thu, 18 Feb 2021 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
धर्मवीर शर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लोधा क्षेत्र के गांव नेहरा में हुई डकैती की घटना के बाद सदमे में आए गृह स्वामी धर्मवीर शर्मा (65) की बुधवार सुबह मौत हो गई। परिवार ने सदमे में मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और किसी वरिष्ठ अधिकारी के न आने तक अंतिम संस्कार न करने का ऐलान कर दिया।
बाद में पहुंचे सीओ द्वितीय ने समझाकर दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान एक शिकायती पत्र एसएसपी के नाम सौंपा गया है, जिसमें सीओ गभाना पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। वहीं, इलाके के कट्टीघर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
गांव नेहरा निवासी धर्मवीर शर्मा के घर सोमवार रात करीब दर्जन भर बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उनके भतीजे अनिल ने तहरीर देकर डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें आठ पशु, जेवर, नकदी, साइकिल व मोबाइल आदि ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, बुधवार सुबह धर्मवीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार की महिलाएं तो करुण क्रंदन करने लगीं, जबकि तमाम लोग वहां एकत्रित हो गए और निवर्तमान प्रधान के नेतृत्व में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि बदमाशों की दहशत और सीओ गभाना ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और डकैती की तहरीर को चोरी में लिखने का दबाव डाला। इन्हीं बातों को लेकर सदमे में आकर उनकी मौत हो गई।
इस हंगामे की खबर पर सीओ गभाना चूंकि हाईकोर्ट गए थे, इसलिए सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर गभाना सुबोध कुमार को भेजा गया। जहां उन्होंने परिवार को समझाया। साथ ही परिवार व ग्रामीणों की ओर से एसएसपी को लिखित में एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि जो पुलिस कट्टीघर के आसपास निगरानी में रहती है, उसे बदला जाए।
सीओ गभाना ने अभद्र व्यवहार किया है, उन पर कार्रवाई की जाए। जिस पर सीओ ने आश्वासन दिया कि एसएसपी स्तर से इस पर निर्णय लेकर कार्रवाई की जाएगी। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान के अलावा जंगजीत सिंह फौजी, दिनेश ठाकुर, शीलेंद्र प्रताप उर्फ शीलू ठाकुर भी मौजूद रहे।
- लोधा में ग्रामीण के घर डकैती में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को तलाशा जा रहा है। ग्रामीण की मौत के बाद परिवार की जो नाराजगी थी, उस शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-मुनिराज जी एसएसपी

लोधा क्षेत्र के गांव नेहरा में डकैती पड़ने पर किसान की सदमे से मौत होने की सूचना पर मौके पे पहुंची - फोटो : CITY OFFICE