फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer daughter became DSP after passing interview for the first time

UPPCS 2022: पहली बार इंटरव्यू उतीर्ण कर किसान की बेटी बनी डीएसपी, सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के छह हुए सफल

Fri, 07 Apr 2023 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 09:58 PM IST
सार

सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका की छात्रा कुंजलता ने तीसरे प्रयास में प्रांतीय पुलिस सेवा में स्थान सुनिश्चित किया है। दीक्षा उपाध्याय ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और श्रेया उपाध्याय ने डीपीआरओ के पद को प्राप्त किया है। विश्वास दीक्षित ने तीसरे, प्रतीक्षा कटारा ने दूसरे, संदीप कुमार ने पहले प्रयास में नायब तहसीलदार पद प्राप्त किया है।

विज्ञापन
Farmer daughter became DSP after passing interview for the first time
यूपीपीसीएस में सफल अलीगढ़ के प्रतिभागी - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

यूपीपीसीएस 2022 की परीक्षा में किसान की बेटी ने पहली बार इंटरव्यू उतीर्ण कर डीएसपी पद हासिल किया है। इसके साथ ही अलीगढ़ की मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के छह प्रतियोगी छात्रों ने स्थान बनाकर एक बार फिर से परचम लहराया है। इनमें एक डीएसपी, तीन नायब तहसीलदार और एक दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बने हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अलीगढ़ की कोल तहसील के गांव भकरौला के किसान हेमपाल सिंह की पुत्री कुंजलता अलीगढ़ की मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका में तैयारी कर रही हैं। उन्होंने तीसरी बार यूपीपीएस प्रयास किया, पर पहली बार में इंटरव्यू को पास कर  प्रांतीय पुलिस सेवा डीएसपी पद हासिल किया है। कुंजलता ने डीएस कॉलेज से एमएससी गणित की पढ़ाई की। कुंजलता ने अपने किसान पिता की मेहनत को कारगर साबित करते हुए यूपीपीसीएस में सफलता प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजवीर सिंह ने बताया कि सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका की छात्रा कुंजलता ने तीसरे प्रयास में प्रांतीय पुलिस सेवा में स्थान सुनिश्चित किया है। वहीं दीक्षा उपाध्याय ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और श्रेया उपाध्याय ने डीपीआरओ के पद को प्राप्त किया है। सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका की देखरेख कर रहे रिंकू सहयोगी ने बताया है कि विश्वास दीक्षित ने तीसरे, प्रतीक्षा कटारा ने दूसरे, संदीप कुमार ने पहले प्रयास में नायब तहसीलदार पद प्राप्त किया है।


अलीगढ़ मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के 19 प्रतियोगियों ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया था। जिसमें से छह ने सफलता हासिल किया है।  जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सभी छह सफल अभ्यार्थियों को उनके आगामी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के लिए बधाई दी है।

सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका की शुरुआत 2018 में तहसील कोल में एसडीएम रहे डॉ0 पंकज वर्मा ने की थी, जो वर्तमान में महाराजगंज में एडीएम के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर डॉ0 पंकज वर्मा ने कहा है कि हालांकि इस बार बेहतर प्रणाम प्राप्त नहीं हुए हैं, फिर भी जिन विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की हैं उनको बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि वह और अधिक मेहनत से प्रतियोगी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे और आने वाले भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारियों समेत सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने प्रतियोगी अभ्यार्थियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयाँ दीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed