फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   famous shayara Rihana Shaheen keep award on Wasim Rizvi said who hit 11 shoe will get one lakh 

वसीम रिजवी का विरोध: 11 जूता मारने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम, मशहूर शायरा रिहाना शाहीन का एलान

Sun, 14 Mar 2021 06:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
famous shayara Rihana Shaheen keep award on Wasim Rizvi said who hit 11 shoe will get one lakh 
मशहूर शायरा रिहाना शाहीन। - फोटो : अमर उजाला
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन और तेज हो गया है। इस कड़ी में अब अलीगढ़ की मशहूर शायरा रिहाना शाहीन ने वसीम रिजवी को 11 जूते मारने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कुरान शरीफ से 26 आयतें हटाने के लिए वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उनके इस कदम से रिहाना शाहीन काफी गुस्से में हैं। रिहाना ने कहा कि वसीम को जूता मारने वाले शख्स को अपने पास से एक लाख रुपये देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी लगातार मुस्लिम विरोधी बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। वह सियासी कठपुतली हैं, जिनके इशारों पर नृत्य करते हैं। रिहाना ने कहा कि उनका यह शेर वसीम रिजवी पर एकदम फिट बैठता है- 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मजाहिब जानते हैं तेरी क्या औकात है, सोने-चांदी के कफस में कैद एक तोता है तू।
मार डाला गांधी जी को ये तुझे छोड़ेंगे क्या, गोडसे के वारिसों की गोद में बैठा है तू।।

वहीं इससे पहले मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता अमीरुल हसन जाफरी ने आईएमए सभागार में चल रहे रहत मौलाई कौमी एकता प्रोग्राम के दौरान कहा था कि वसीम रिजवी का सिर क़लम करने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने ये घोषणा कार्यक्रम के दौरान मंच से की थी।


उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों के खिलाफ देश की सर्वोच्च अदालत में जो याचिका दायर की है, उसकी हम मजम्मत करते हैं। उन्होंने कहा कि घोषित इनाम की व्यवस्था वह अपने पास से और बार एसोसिएशन के लोगों के माध्यम से एकत्र करेंगे। अगर इसके बाद भी रकम कम पड़ती है तो वह अपनी औलाद को भी बेच देंगे। वहीं इस मामले में चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक कपिल कुमार की ओर से रविवार को हसन जाफरी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed