Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   family prepared to sell the child filed a case

Aligarh News: बच्चा बेचने को तैयार परिवार ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने किया ट्विट

Sat, 28 Oct 2023 05:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 05:18 AM IST
सार

सूदखोरों से परेशान होकर ई रिक्शा चालक द्वारा अपने बेटे को बेचने के लिए मजबूर होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्विट किया है।

विज्ञापन
family prepared to sell the child filed a case
तख्ती लटकाए बाप, साथ में बेटा-बेटी और पत्नी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के महुआखेड़ा क्षेत्र के सूदखोर की दहशत में आए ई रिक्शा चालक परिवार द्वारा बेटे को बेचने के कदम से पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने 27 अक्तूबर को दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर कथित सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उसके खिलाफ विवेचना में सूदखोरी की धारा पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये घटना 26 अक्तूबर शाम की है। महुआ खेड़ा के असदपुर कयाम स्थित नीहार मीरा स्कूल के पास रहने वाला राजकुमार ई रिक्शा चालक अपनी बेटी, बेटा व पत्नी सहित कंपनी बाग पर बेटे को बेचने की सेल लगाकर बैठ गया। उसने गले में यह पट्टिका लटका ली कि वह बेटे को छह से आठ लाख में बेचना चाहता है। उसका कहना था कि उसने अपने एक रिश्तेदार से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 50 हजार रुपये उधार लिए थे। बाद में इन लोगों ने कर्जदार बनाकर उसके एक प्लॉट के कागजात रखवा लिए और उस पर बैंक से ऋण ले लिया। अब उससे लगातार 50 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। वह छह हजार रुपये दे चुका है। 
विज्ञापन


मगर घर आकर उसकी नाबालिग बेटियों व पत्नी आदि से अभद्रता की जाती है। देवी नगला इलाके के निवासी चंद्रपाल पर आरोप लगाया कि 21 अक्तूबर को उसका ई-रिक्शा छीन लिया। थाने में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद देर शाम पुलिस उन्हें थाने ले आई थी। शुक्रवार सुबह तक दोनों पक्षों की बातचीत सुनी गई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में चंद्रपाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है। बाकी सूदखोरी की धारा जोड़ने पर विवेचना में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले यह
इस मामले में पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। जिसमें बच्चे के परिवार के सेल लगा कर बैठे हुए का फोटो लगाकर उन्होंने कहा है कि ये है भाजपा का अमृतकाल, जब एक पिता अपने पुत्र को बेचने के लिए गले में तख़्ती लटकाकर बिलखने को मजबूर है। इससे पहले कि ये तस्वीर दुनिया भर में फैल जाए और प्रदेश के साथ-साथ देश की छवि संपूर्ण विश्व में धूमिल करे, कोई तो सरकार को जगाए। यहां बता दें कि ये अलीगढ़ से जुड़ा लगातार दूसरे दिन का दूसरा घटनाक्रम है जिसमें सपा अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed