फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family locked in room and set on fire; accused arrested

Aligarh News: परिवार को कमरे में बंद कर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Family locked in room and set on fire; accused arrested
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा में घरेलू विवाद के बाद युवक ने पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों को कमरे में बंद कर घर में आग लगा दी। पुलिसकर्मियों और पड़ोसियों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन




घटना कवेला रोड स्थित कब्रिस्तान के पीछे की है। जोया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उसका भाई सोहिल पत्नी अलीना के साथ मारपीट कर रहा था। मां रेशमा, बहनों अनम और मुस्कान तथा नाना सईद अहमद ने बीच-बचाव किया तो सोहिल गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगा। इसके बाद सभी लोग डरकर एक कमरे में चले गए।
विज्ञापन



आरोप है कि सोहिल ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर आग लगा दी। धुआं बढ़ने पर मुस्कान ने अपने पति साजिद को फोन कर सूचना दी। साजिद मोहल्ले के लोगों के साथ पहुंचा और पड़ोसी की छत से घर में दाखिल होकर मुख्य दरवाजा खोला। इसके बाद कमरे में बंद पांचों लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सोहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed