फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family hostage merchant's house robbery

परिजनों को बंधक बना व्यापारी के घर डाका

Tue, 10 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Family hostage merchant's house robbery
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर में सक्रिय बदमाश रविवार तड़के चरखवालान इलाके में एक कबाड़ा व्यापारी के घर परिजनों को बंधक बनाकर डाका डाल ले गए। परिवार वालों के शोरशराबे पर एकत्रित हुए मोहल्ले वालों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। खास बात है कि जांच में पुलिस ने मामला चोरी का पाते हुए चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार चरखबालान निवासी कबाड़ा व्यापारी शमीम पुत्र बदलू गत रात बेटा इमरान, पुत्रवधू समन, नातिन अमनिशा, अंजुला जोया, दो साल के नाति जैद सहित घर में सो रहा था। तड़के करीब साढ़े तीन बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। जिन्होंने शमीम, इमरान को जगाया और हथियारों के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुत्रवधू पर तमंचा तानते हुए उसे सीधे-सीधे धमकाते हुए घर में रखे 80 हजार रुपये, शरीर पर पहने कुछ जेवरात उतरवा लिए। इसके बाद जब बदमाश जाने लगे तो उसने शोर मचाया, मगर तभी बदमाशों ने महिला की गोद में मौजूद दो साल के बेटे पर चाकू लगा दिया और चेतावनी दी कि अगर शोर मचाया तो बच्चे को मार देंगे। इसके बाद बदमाश उसे धमकाते हुए चले गए। बदमाशों के जाने पर महिला के शोर पर पड़ोसी एकत्रित हो गए। बाद में मामले में पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो पाया कि मामला चोरी का है। एसओ के अनुसार बदमाशों के भागते समय घर में जगार हो गई थी। इसलिए मामला चोरी का है। चोरी की धाराओं में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed