फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family dispute leads to suicide of AMU student

एएमयू छात्रा ने की आत्महत्या: रिश्तों में दरार... बिखरता परिवार जोड़ने की कोशिश में हार गई जिंदगी

Tue, 13 Jan 2026 10:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 10:46 AM IST
सार

परिवार के सदस्यों से यह भी पता चला है कि वह अपने पिता से कहीं बाहर घूमने जाने के लिए पिछले काफी समय से अनुमति मांग रही थी, मगर पिता मान नहीं रहे थे। इस बात को लेकर भी दोनों में काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Family dispute leads to suicide of AMU student
छात्रा ने की खुदकुशी प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एसएन हॉस्टल में छात्रा के आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह रही है, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा के माता-पिता के बीच अलगाव हो गया है और दोनों दूसरी शादी कर चुके हैं। छात्रा दोनों को फिर से एक करना चाहती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार अब तक हुई जांच व परिवार के सदस्यों से फोन पर हुई बातचीत में परिवार का विवाद निकल कर सामने आ रहा है। छात्रा के परिवार में मां-पिता के अलावा दो छोटे भाई भी हैं। जांच में उजागर हुआ है कि माता-पिता में आपस में विवाद है और मां व पिता ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... AMU: वीडियो कॉल पर पिता से बात करते हुए फंदे से झूली आजमगढ़ की छात्रा, एसएन हॉस्टल में लटकी मिली, हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के इस अलगाव के चलते बेटी ने परिवार को बिखरने से बचाने के लिए प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बन रही थी। इससे वह आहत थी। इसी गुस्से में वह 28 दिसंबर को घोषित हुईं छुट्टियों में घर भी नहीं गई। वह लगातार माता-पिता के संपर्क में रहती थी। अंदेशा है कि 12 जनवरी को भी वह पिता से इसी विषय पर बात कर रही थी और पिता को वीडियो कॉल पर दिखाकर फंदा गले में डालकर झूल गई। पिता ने अब यहां रह रहे छात्रा के रिश्ते के मामा को खबर दी। तब घटना की जानकारी हुई। छात्रा के रिश्ते के मामा एएमयू में ही शिक्षक हैं। उनके द्वारा मिली सूचना पर लखनऊ में रह रहे कुछ परिजन भी चल दिए हैं। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल की बातचीत में आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद ही सामने आया है।

छात्रा के मां-बाप का विवाद, उनके द्वारा दूसरी शादी कर लेने की बात स्पष्ट हुई है। आत्महत्या के पीछे यही विवाद है या फिर घूमने जाने की अनुमति नहीं मिला, दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के आने के बाद ही सही वजह साफ होगी।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

Trending Videos

घूमने जाने के लिए भी कर रही थी जिद

सीओ के अनुसार परिवार के सदस्यों से यह भी पता चला है कि वह अपने पिता से कहीं बाहर घूमने जाने के लिए पिछले काफी समय से अनुमति मांग रही थी, मगर पिता मान नहीं रहे थे। इस बात को लेकर भी दोनों में काफी विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

एएमयू वीसी सहित पूरा अमला पहुंचा मेडिकल
छात्रा की आत्महत्या की खबर पर एएमयू कुलपति प्रो.नईमा खातून सहित पूरा अमला मेडिकल कॉलेज पहुंचा और उसके उपचार के बीच चिकित्सकों से बात की। बाद में छात्रा की मृत्यु की खबर आ गई। हॉस्टल में जब पुलिस टीम जांच को पहुंची तो छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस ने बातचीत में काफी कुछ तथ्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed