फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   False case of farmer Pannalal robbed of Rs 1.20 lakh, arrested

झूठी निकली किसान पन्नालाल की 1.20 लाख रुपये लूट की घटना, गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
False case of farmer Pannalal robbed of Rs 1.20 lakh, arrested
टप्पल पुलिस ने 1.20 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार किया। - फोटो : CITY OFFICE
टप्पल थाना क्षेत्र के उसरह रोड पर आइस फैक्टरी के पास 15 जून को किसान से 1.20 लाख रुपये की लूट वारदात फर्जी निकली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर किसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि किसान पन्नालाल ने सूचना दी थी कि उसके साथ उसरह रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आंखों में लाल मिर्च झोंककर 1.20 लाख रुपये की लूट कर ली है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की तो घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे। उनमें किसान की एक बाइक सवार से टक्कर होने पर वह गिरने और साइकिल पर लटकी लाल मिर्च की थैली के फटने के कारण मिर्च उसके कपड़ों पर लगने की बात सामने आई। पुलिस ने पन्ना लाल से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बैंक से पैसे लेने के बाद लिफ्ट लेकर अपने घर चला गया था। घर पर अपनी पत्नी को पैसा देकर साइकिल से गंगापुर नगला अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था। तभी उसकी पत्नी ने उसे पिसी 200 ग्राम लाल मिर्च बदलकर लाने दे दीं। उसरह रोड पर एक मोटर साइकिल से टक्कर होने पर वह गिर पड़ा और मिर्च बिखरकर कपड़ों पर लग गई। इस पर उसे लूट का आइडिया दिमाग में आया, चूंकि कर्जदारों ने उसे परेशान कर रखा था। उनसे पीछा छुड़ाने को उसने पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

एसपी देहात के मुताबिक पन्नालाल के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर आशीष कुमार सर्विलांस शाखा के नवीन कुमार सहित थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed