फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Falling from train passengers killed

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Falling from train passengers killed
ट्रेन - फोटो : file Photo

विज्ञापन
होली के त्योहार पर ट्रेनों में जमकर भीड़ भाड़ थी, सीट न मिलने के बावजूद लोग घर पहुंचने की चाहत में जान की परवाह किए बगैर ट्रेनों की छतों, पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। बुधवार देर शाम कुलुवा-मेहरावल स्टेशन के बीच एचएडी ट्रेन सेगिरकर बदायूं के यात्री की मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजन शव को घर ले गए, लेकिन बाद में वह शव थाना जीआरपी लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को भी जीआरपी और आरपीएफ ने   संयुक्त चेकिंग की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि बदायूं के उधैती सोरों निवासी संजीव कुमार (22) अपने भाई सुमन दीप, गांव के ही पप्पू आदि के साथ दिल्ली से काम करके होली का त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि ट्रेन कुलुवा-मेहरावल के बीच पहुंची यकायक ट्रेन से गिरकर संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए परिजन अलीगढ़ लेकर आ रहे थे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। किसी के समझाने पर बाद में परिजन शव को लेकर जीआरपी थाने पहुंचे, जहां इंस्पेक्टर जीआरपी को पूरा मामला बताया। जीआरपी ने शव कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

उधर, रोडवेज ने होली के त्योहार को भुनाने के लिए बुधवार को दिल्ली-आगरा रूट पर करीब बुधवार को करीब तीन सौ बसों का संचालन किया है। जिससे एटा, कासगंज आदि रूटों पर बसों का टोटा पड़ गया।


हालांकि विभागीय अफसरों ने इन रूटों पर आनन-फानन में बसों का बंदोबस्त किया। क्षेत्रीय प्रबंधक  रोडवेज आरिफ सकलैन ने बताया कि होली के कारण गुरुवार सुबह से दोपहर करीब एक बजे तक बसों का संचालन धीमा रहेगा। लेकिन दोपहर बाद बसों का संचालन बड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed