फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Faker arrested in the name of job

नौकरी के नाम पर महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2019 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Faker arrested in the name of job
सहायक विकास अधिकारी बताकर महिलाओं को नौकरी के नाम पर फंसाने और उनके पैसों, आबरू से खेलने वाला एक वांछित शातिर सोमवार को बन्नादेवी पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। युवक दादों थाना क्षेत्र का रहना वाला है। पूछताछ में उसने करीब 18 लाख रुपये की ठगी की बात स्वीकारी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल में दखिल किया।
विज्ञापन

बन्नादेवी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के अनुसार जितेंद्र उर्फ मुनेश निवासी दादों खुद को सहायक ग्राम विकास अधिकारी बताकर महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर फंसाता था। आशा, आंगनबाड़ी सहित ग्राम पंचायत विभाग आदि में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे पैसे लेने के साथ ही उनकी आबरू से भी खेलता था। करीब 50 महिलाओं को इसने अपना शिकार बनाया था। शहर के बन्नादेवी, क्वार्सी, गांधी पार्क सहित अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक धोखाधड़ी, छेड़छाड़, दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

छह माह से वांछित चल रहा था। सर्विलांस की एक टीम को शातिर की लोकेशन खंगालने में लगा रखा था। रविवार को जितेंद्र की लोकेशन नोएडा में मिली, जिसके आधार पर थाना पुलिस की एक टीम ने उसे वहां जाकर दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। धोखाधड़ी कर हड़पी रकम को भी बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed