{"_id":"68665c082fc1324f6b0dfcd2","slug":"fake-tte-caught-in-train-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेन में पकड़ा गया फर्जी टीटीई, यात्रियों की टिकट जांच वसूलता था धनराशि, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेन में पकड़ा गया फर्जी टीटीई, यात्रियों की टिकट जांच वसूलता था धनराशि, मुकदमा दर्ज
Thu, 03 Jul 2025 04:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 04:02 PM IST
सार
राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में टीटीई की वर्दी में एक व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने के बाद पूछताछ करने पर वह व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
विज्ञापन
पकड़ा गया फर्जी टीटीई
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ जीआरपी ने ट्रेन में एक फर्जी टीटीई को पकड़ा है। वह टीटीई की वर्दी पहन कर यात्रियों की टिकट देखता था और उनसे वसूली करता था। फर्जी टीटीई पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में टीटीई की वर्दी में एक व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने के बाद पूछताछ करने पर वह व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान निगम कुमार निवासी वार्ड 4 रमेंद्रपुरा लखीसराय बिहार बताई है।
विज्ञापन
आरोपी बीएससी की पढ़ाई कर चुका है। अपने कुछ दोस्तों के साथ दिल्ली घूमने गया था। वापसी में टीटीई की ड्रेस पहनकर पेंट्री कार संचालक को धमकाने लगा। शक होने पर पेंट्री कार संचालक ने ट्रेन के टीटीई सुनील कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नॉन स्टॉप ट्रेन को अलीगढ़ में रुकवाया गया। इस संबंध में टीटी सुनील कुमार ने थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह फर्जी तरीके से टीटीई की वर्दी पहनकर यात्रियों की टिकट जांच करता है, फिर उनसे धनराशि वसूलता है। तलाशी के दौरान उसके पास रेलवे का फर्जी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) मिला है।