{"_id":"5f690ca68ebc3ebe9f0da4dc","slug":"fake-oxygen-plant-caught-in-kasimpur-city-office-news-ali2444048149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कासिमपुर में ऑक्सीजन का फर्जी प्लांट पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कासिमपुर में ऑक्सीजन का फर्जी प्लांट पकड़ा
विज्ञापन
फर्जी ऑक्सीजन प्लांट पर जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसीएम रंजीत सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना मरीजों के इलाज में सहायक मेडिकल ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने छापामारी अभियान चलाया।
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसीएम-2, ड्रग इंस्पेक्टर, डीएसओ ने तालानगरी स्थित रधिका एयर प्रोडक्ट फैक्टरी पर छापा मारा। देर रात को हुई इस कार्रवाई के दौरान उनको भारी मात्रा में ऑक्सीजन स्टॉक मिला। फैक्टरी के रजिस्टरों को खंगालने के साथ ही अन्य दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही। आज निरीक्षण टीम पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम के सामने पेश करेगी।
इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना काल में मेडिकल ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए नगर मजिस्ट्रेट, एसीएम 2, जिला पूर्ति अधिकारी व औषधि निरीक्षक ने तालानगरी स्थित राधिका एयर प्रोडक्ट फैक्टरी पर छापा मारा। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। वहां ऑक्सीजन का स्टाक मिला है। पूरे मामले की रिपोर्ट जांच टीम ने आज तलब कर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। अगर, किसी ने ब्लैक करने कि कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
दामों में हो गई है बढ़ोतरी
ऑक्सीजन के छोटे सिलिडरों के दामों में दो हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे यह अब तीन हजार की जगह पांच हजार रुपये में मिल रहे हैं। इससे निजी अस्पताल संचालकों की सांस भी फूल गई है। कोरोना काल में गंभीर संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इससे सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की खपत बढ़ी है। निजी अस्पताल छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर को एडवांस रख रहे हैं। वहीं, लाइफ सेविंग एंबुलेंस में भी छोटे सिलिंडरों की जरूरत रहती है। इस कारण छोटे ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग काफी अधिक हो गई है।