{"_id":"641b5bbe6c923a9859075e88","slug":"fake-id-created-on-sp-citys-instagram-aligarh-news-c-2-ali1009-73778-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एसपी सिटी की इंस्टग्राम पर बनाई फर्जी आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एसपी सिटी की इंस्टग्राम पर बनाई फर्जी आईडी
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर आईपीएस कुलदीप सिंह गुणावत की किसी साइबर हैकर ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। इसके बाद उनके परिचितों को संदेश भेजकर रुपये मांगे जाने लगे। यह जानकारी मिलने पर एसपी सिटी ने सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया है।
साइबर हैकरों ने एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत व उनकी पत्नी के फोटो के साथ शातिर ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना दी। यह फोटो उनकी असल आईडी से लिए गए। इसके बाद उनके परिचितों को संदेश भेजकर रुपये मांगे जाने लगे। इस पर एसपी सिटी को जानकारी हुई। तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से लोगों को सचेत किया। इधर, सीओ तृतीय के अनुसार इस मामले में सिविल लाइंस में अज्ञात साइबर हैकर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आईपी एड्रेस जानने का प्रयास किया जा रहा है। उसी की मदद से आरोपी तक पहुंचा जाएगा।