फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake bank guarantee agency got work in health department

फर्जी बैंक गारंटी देने वाली एजेंसी को स्वास्थ्य महकमे में मिला काम

Wed, 12 Oct 2022 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fake bank guarantee agency got work in health department
स्वास्थ्य महकमे में जेम पोर्टल पर कर्मचारी आउटसोर्स करने वाली कंपनी को ठेका आवंटन में बड़े गोलमाल का अंदेशा है। पिछले वर्ष जारी इस टेंडर को लेकर शहर क्षेत्र से भाजपा विधायक मुक्ता संजीव राजा ने डीएम से शिकायत की है, जिसमें इस बात का साक्ष्य पेश किया गया है कि जिस कंपनी को ठेका जारी हुआ है। उसने फर्जी बैंक गारंटी लगाई है और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बिना सत्यापन के कंपनी का टेंडर स्वीकृत कर दिया। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

विधायक की ओर से डीएम को दिए गए साक्ष्य व पत्र में कहा गया है कि 11 मार्च 2021 को दो वर्ष के लिए जेम पोर्टल पर कर्मचारी आउटसोर्स करने वाली कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए गए, जिसमें कुल 24 कंपनियों ने टेंडर डाले, मगर इस ठेके को जारी करने वाले अधिकारियों की टीम ने 23 आवेदन निरस्त करते हुए एक कंपनी न्यू पैंथर सिक्योरिटी सर्विसेज का टेंडर स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

इसके द्वारा अपने आवेदन में 2 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक गारंटी लगाई गई। जांच में उजागर हुआ कि जो गारंटी सत्यापन लगाया गया है। वह फर्जी है, खुद पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने लिखित में दिया है कि उनके द्वारा कोई गारंटी सत्यापन करके नहीं दी गई है। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और मामले में जांच बैठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यह कंपनी अभी भी इस टेंडर के आधार पर काम कर रही है। पिछले दिनों इसी कंपनी के विषय में जिला अस्पताल से बिना भोजन वितरण के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी होने का खुलासा हुआ है। लगातार इस कंपनी के प्रति इस तरह के प्रकरण उजागर होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed