फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Factory operator will be tightened in ammonia gas leak case

अमोनिया गैस रिसाव प्रकरण में फैक्टरी संचालक पर कसेगा शिकंजा

Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Factory operator will be tightened in ammonia gas leak case
शासन के निर्देश पर अब अमोनिया गैस रिसाव कांड के मामले में अलदुआ मीट फैक्टरी पर शिकंजा कसा जाएगा। शासन ने जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद अब कमिश्नर गौरव दयाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

29 सितंबर को थाना रोरावर क्षेत्र में आने वाली अलदुआ मीट फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। गैस रिसाव से 50 से अधिक महिला कर्मी बेहोश हुईं थी। इस मामले में फैक्टरी संचालक हाजी जहीर, कंपनी के एचआर, मैनेजर समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

शासन स्तर से भी इस प्रकरण में जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया था कि हैजार्ड्स यूनिट के दायरे में आने वाली मीट फैक्टरी में नाबालिगों से भी काम लिया जा रहा था। घटनास्थल की उपश्रमायुक्त, कारखाना निदेशक आदि विभागों के अधिकारियों ने जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी
गई थी। अब शासन के विशेष सचिव राजेश कुमार राय ने जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद फैक्टरी पर शिकंजा कसने के निर्देश जारी किए हैं। साफ किया गया है कि मुकदमों में वांछित चल रहे अवशेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी तत्काल सुनिश्चित कराई जाए।

कारखाना निदेशक, यूपी के स्तर से इकाई के निरीक्षण के लिए अधिकारी नामित कराकर निरीक्षण कराया जाए। उप श्रमायुक्त की जांच आख्या के निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम -1986 के अनुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed