फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Expressed love on Valentine's Day

वेलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार...बजी शहनाई

Tue, 15 Feb 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Expressed love on Valentine's Day
मैरिस रोड पर वेलेंटाइन डे पर फूल खरीदती युवती। - फोटो : CITY OFFICE
आखिरकार सोमवार को प्यार के इजहार का पर्व यानि वेलेंटाइन डे का वो खास दिन आ गया, जिसका युवा प्रेमियों को ब्रेसब्री से इंतजार था। उन्होंने गुलाब व गिफ्ट देकर अपने प्रेम का इजहार करने में देर नहीं लगाई। वहीं, कुछ ने चोरी-छिपे अपने प्रेम का इजहार किया। इधर, वेलेंटाइन डे पर जिले भर में 300 से अधिक युवा जोड़े शादी के पवित्र बंधन बंध गए। उन्होंने शादी के लिए इस खास दिन को चुना था। इसको लेकर शहर व देहात क्षेत्र में खूब शहनाई गूूंजी और बैंड बाजों पर बराती झूमते नजर आएं।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे को लेकर शहर में गिफ्ट, ग्रीटिंग्स कार्ड गैलरियों में युवाओं की खूब भीड़ रही और उन्होंने गिफ्ट की खरीदारी कर एक-दूसरे को भेंट किए। होटल व रेस्टोरेंट में भी वेलेंटाइन डे को लेकर स्पेशल डिश परोसने के अलावा आकर्षक छूट देकर युगलों को लुभाने की कोशिश की गई। इसके चलते होटल, रेस्टोरेंट देरशाम तक गुलजार रहे। इसके अलावा, जो प्रेमी युगल घर से नहीं निकल पाए, उन्होंने वीडियो कॉल कर अपने प्यार का इजहार किया। सोशल मीडिया पर भी शेरों-शायरी का दौर चला। शहर के कुछ होटलों में बुजुर्ग जोड़ों ने भी एक-दूसरे को गुलाब देकर व डिनर कर वेलेंटाइन डे मनाया।
विज्ञापन

भाव खाया गुलाब 50 रुपये में बिका
वेलेंटाइन डे पर गुलाब का फूल एक दिन पहले तक 20 से 25 रुपये में बिक रहा था, वह सोमवार को 50 रुपये तक की कीमत पर बिका। इससे गुलाब बेचने वाले दुकानदारों को खासा मुनाफा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed