{"_id":"613a221a8ebc3ec6342edb73","slug":"exporter-s-son-died-after-falling-in-the-well-city-office-news-ali2727129105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एक्सपोर्टर पुत्र की कुएं में गिरने से मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एक्सपोर्टर पुत्र की कुएं में गिरने से मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के प्रमुख एक्सपोर्टर व नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन के सचिव राकेश अग्रवाल के इकलौते बेटे अनमोल (26) की गुजरात के राजकोट में कुएं में गिरने से मौत हो गई। बुधवार देर रात हुई दुर्घटना की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के कुछ सदस्य शव लेने गुजरात रवाना हो गए। जहां पोस्टमार्टम आदि की औपचारिकताओं के बाद शव बृहस्पतिवार शाम अलीगढ़ लाया जा रहा है, जिसके शुक्रवार दोपहर तक पहुंचने का अनुमान है।
ज्ञान सरोवर कॉलोनी निवासी प्रमुख व्यापारी व भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस के छह भाइयों में सबसे बड़े राकेश अग्रवाल का डोर फिटिंग उत्पाद का एक्सपोर्ट का कारोबार है। वे ज्ञान सरोवर स्थित घर से ही कारोबार संचालित करते हैं। उनके साथ उनके इकलौते बेटे अनमोल भी कारोबार में हाथ बंटाते थे। 6 सितंबर को अनमोल अपने चचेरे भाई संचित अग्रवाल संग कारोबारी सिलसिले में राजकोट गए थे। वहां वे एक होटल में रुके हुए थे। चूंकि बुधवार को राजकोट में साप्ताहिक बंदी रहती है। इसलिए वे राजकोट के ही अपने व्यापारी मित्र के साथ सोमनाथ दर्शन के लिए चले गए। वहां से शाम को वापसी के समय व्यापारी ने कहा कि उसका गांव रास्ते में है। वहां रुककर खाना खाकर ही राजकोट चलेंगे। इस पर अनमोल व संचित राजी हो गए और व्यापारी के गांव बोरिया में खाना खाने रुक गए।
संचित ने परिवार को जानकारी दी है कि खाना खाने के बाद अनमोल हाथ धोने के मकसद से घर के पीछे चला गया। कुछ दूरी पर संचित भी खड़े थे और वहां बारिश होने के कारण फिसलन के चलते अचानक अनमोल पैर फिसलने से गिरा और कुछ दूरी पर ही सीधे कुएं में गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज होने पर संचित व अन्य सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन खबर पर इलाका पुलिस के साथ-साथ फायर सर्विस व एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। तमाम प्रयास के बाद चारपाई आदि लगाकर रात करीब दो बजे अनमोल की लाश कुएं से निकाली गई। इधर, संचित ने पूरा वाकया यहां घर पर अपने पिता व ताऊ आदि को बता दिया।
विज्ञापन
इस खबर पर यहां से संचित के पिता संदीप व दूसरे चाचा नवनीत राजकोट के लिए रवाना हो गए। व्यापारी नेता सौरभ सिक्ससंस के अनुसार बृहस्पतिवार को वहां पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम छह बजे सड़क मार्ग से शव को अलीगढ़ लाया जा रहा है। शव शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। इधर, इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अनमोल अपने पिता के इकलौते बेटे थे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सबसे बुरा हाल माता-पिता का है। खुद सौरभ व अन्य परिजन भाई भाभी को नहीं संभाल पा रहे हैं।