{"_id":"6a2ced78d82b614fd10fd984","slug":"explosion-in-the-compressor-of-emu-passenger-train-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के कंप्रेसर में आई तकनीकी कमी, कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के कंप्रेसर में आई तकनीकी कमी, कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची खलबली
Sat, 13 Jun 2026 11:12 AM IST
Chaman Kumar Sharma
रिंकू शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:12 AM IST
सार
ट्रेन के कंप्रेसर में अचानक तकनीकी कमी आ गई, जिससे कोच में धुआं भरने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर उसे रोक दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रूकी ईएमयू पैसेंजर ट्रेन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 64167 ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के कंप्रेसर में तकनीकी कमी आने से कोच से धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में खलबली मच गई। हालांकि रेलवे की तकनीकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए खराबी को दूर कर दिया और करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
ईएमयू पैसेंजर ट्रेन 13 जून सुबह अलीगढ़ स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए सुबह करीब 8:45 पर निकली । जैसे ही 8:51 बजे गेट संख्या 110 सीमा क्रॉसिंग के पास पहुंची तभी ट्रेन के कंप्रेसर में अचानक तकनीकी कमी आ गई। जिससे कोच में धुआं भरने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर उसे रोक दिया और अधिकारियों को मामले में जानकारी दी।
विज्ञापन
कई यात्री कोच से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक मुकेश उपाध्याय, सहायक स्टेशन मास्टर राजा बाबू, टीएक्सआर विभाग के अनिल कुमार, आरपीएफ, जीआरपी तथा रेलवे के मैकेनिक और तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खराब मोटर को आइसोलेट कर कंप्रेसर की खराबी को दूर किया गया।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन लगभग 10 मिनट तक खड़ी रही। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह 9:07 बजे ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन के कंप्रेसर में तकनीकी खराबी आने से धुआं निकला था। रेलवे कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।