{"_id":"609402288ebc3ebd045cb5b4","slug":"explosion-in-deendayal-hospital-oxygen-supply-one-worker-injured-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी गलती पड़ी भारी: दीनदयाल अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई में धमाका, एक कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी सी गलती पड़ी भारी: दीनदयाल अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई में धमाका, एक कर्मचारी घायल
Thu, 06 May 2021 08:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 08:20 PM IST
सार
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) अस्पताल में बुधवार रात डेढ़ बजे के लगभग एक तीमारदार की हरकतों से ऑक्सीजन सप्लाई में धमाका हो गया। यहां एक कर्मचारी घायल हुआ है।
विज्ञापन
oxygen cylinder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) अस्पताल में बुधवार रात डेढ़ बजे के लगभग एक तीमारदार की हरकतों से ऑक्सीजन सप्लाई में धमाका हो गया। यहां एक कर्मचारी घायल हुआ है। जिसके हाथ व आंख में चोट पहुंची है। प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि मरीज को ऑक्सीजन न पहुंचने की शिकायत करते हुए एक तीमारदार ने चार सिलिंडरों का प्रेशर खोल दिया। सप्लाई पाइप प्रेशर नहीं झेल पाए तो धमाका हो गया।
विज्ञापन
प्रकरण के अनुसार बुधवार रात करीब डेढ़ बजे के लगभग एक वार्ड में ऑक्सीजन का फ्लो कम होने को लेकर एक तीमारदार ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले क्षेत्र में पहुंच गया। यहां प्लांट में ऑक्सीजन सप्लाई न होने की बात कही। कर्मचारियों ने बताया कि सप्लाई चालू है। इतने में तीमारदार ने पास में लगे चार सिलिंडरों का प्रेशर खोल दिया। सिलिंडर से जा रही लाइन इस प्रेशर को नहीं झेल पाई और धमाका हो गया। पास खड़ा कर्मचारी इस हादसे में घायल हो गया। कर्मचारी की आंख व हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
कर्मचारी ने बताया कि तीमारदार बार बार परेशान कर रहा था। मना करने के बावजूद उसने प्रेशर खोल दिया था। सूचना पर सीएमएस डॉ. वीके सिंह, डॉ. पी कुमार, डॉ. ग्याज खान मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे अस्पताल की दूसरी इमजेंसी लाइन को मौजूद कर्मचारियों ने चालू किया, तब जाकर स्थिति काबू में आई। सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने बताया कि तीमारदार ने बाल्व खोल दिया था। लाइन प्रेशर नहीं झेल पाई, इसीलिए हादसा हो गया। हमारा एक कर्मचारी घायल है। जिसका इलाज कराया गया है।
विज्ञापन