फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Expired medicines lying in the open in Fafala market Aligarh

Aligarh News: फफाला बाजार में खुले में पड़ी हैं एक्सपायरी दवाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

Tue, 15 Oct 2024 02:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 02:00 PM IST
सार

एक्सपायरी दवा कंपनी वापस लेती है। जेनरिक कंपनियों की दवाएं वापस नहीं होती। लेकिन, एक्सपायर होने पर इनका पूर्ण निस्तारण होना चाहिए। मथुरा की एक कंपनी इन दवाओं का निस्तारण करती है।

विज्ञापन
Expired medicines lying in the open in Fafala market Aligarh
फ़फ़ाला बाजार में सड़क पर पड़ी खुली दवाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर के थोक दवा बाजार फफाला में सड़कों पर एक्सपायर दवाएं पड़ी हुई हैं। 14 अक्टूबर को इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद दुकानदारों ने उस जगह को साफ कराया। लोगों का कहना है कि इस तरह दवा खुले में फेंकना गलत है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन


फफाला बाजार स्थित शौकत सलीम मार्केट के पास सोमवार को एक्सपायर दवाओं का जखीरा कूड़े की तरह सड़क पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद आसपास के दवा दुकानदारों ने इलाके की सफाई कराई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी गोरा ने बताया कि बाजार में गलियों के बाहर खुले में दवाएं पड़ी रहती हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है। छोटे बच्चे खेल-खेल में इन दवाओं को उठा लेते हैं। कुछ साल पहले एक बच्ची ने एक्सपायरी दवा खा ली थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा की कंपनी करती है एक्सपायरी दवाओं का निस्तारण

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि खुले में दवा डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एक्सपायरी दवा कंपनी वापस लेती है। जेनरिक कंपनियों की दवाएं वापस नहीं होती। लेकिन, एक्सपायर होने पर इनका पूर्ण निस्तारण होना चाहिए। मथुरा की एक कंपनी इन दवाओं का निस्तारण करती है। इसके एवज में निर्धारित शुल्क लेती है और दुकानदार को सर्टिफिकेट भी देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed