फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Expenditure observer took class of police and administrative officers

अलीगढ़ः व्यय प्रेक्षक ने ली पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की क्लास

Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Expenditure observer took class of police and administrative officers
अतरौली, शहर, कोल व छर्रा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक आर बालाजी ने बुधवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की वर्चुअल क्लास ली। उन्होंने चारों विधानसभा क्षेत्रों में चल रही तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। यही नहीं आदर्श आचार संहिता बनाए रखने के प्रयासों की भी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सेल्वा कुमारी जे ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सभी तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। आचार संहिता के उल्लंघन की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर सभी राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दे दी गई है। यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल संबंधित रिटर्निंग अफसर द्वारा दोषी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति निरंतर कार्य कर रही है। कार्यरत कार्मिकों द्वारा फेसबुक, ट्विटर समेत विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप पर डाले गए फोटो व वीडियो की निरंतर निगरानी की जा रही है। यदि कहीं कोई मामला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का पाया जाता है तो तत्काल नोटिस तामील कराया जाएगा। क्षेत्र में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें निरंतर कार्य कर रहीं हैं। आबकारी विभाग द्वारा गठित टीमें शराब भंडारण एवं वितरण पर लगातार निगाह रखे हुए हैं। जगह-जगह बैरियर भी स्थापित किए गए हैं, जहां निरंतर चेकिंग की जा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed