{"_id":"580e628d4f1c1bcc75bc2b27","slug":"exodus-of-villagers-from-satrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतरापुर से ग्रामीणों का पलायन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतरापुर से ग्रामीणों का पलायन शुरू
अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Exodus of villagers from Satrapur
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहरे हत्याकांड के बाद से दहशत में जी रहे सतरापुर मढ़इयों के बाशिंदों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। अब तक आधा दर्जन परिवार अपने घरों में ताले लगाकर और सामान समेटकर जा चुके हैं।
सोमवार दुपहर पलायन कर रहे परिवारों से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके खानदानियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है।
दहशत का आलम यह है कि जब तब आरोपियों के मन में आता है, वह गांव में व उनके इलाके में आकर फायरिंग कर दहशत फैताले हुए धमकाकर चले जाते हैं। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस भी मूकदर्शक बनी रहती है।
विज्ञापन
इलाके के गांव सतरापुर में चुनावी रंजिश में 9 अक्तूबर की रात मां-बेटी व बेटे की बेरहमी से गलादबाकर हत्या की गई थी। तीनों की लाशें अलग-अलग स्थानों पर मिली थीं। अब तक की जांच में बेटी व मां से दुष्कर्म की बात भी सामने आई है। इस प्रकरण में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकदमे में उल्लेख है कि इससे पहले भी परिवार के एक पूर्व प्रधान की हत्या की जा चुकी है। उस हत्या का नामजद अभी तक फरार है और इस हत्या में भी वह नामजद है। उसी ने खुलेआम ऐलान किया था कि इस खानदान को मिटाकर रख दिया जाएगा।
अब हत्याकांड के बाद भी इन नामजदों की गिरफ्तारी की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते उनके हौसले बुलंद हैं और गांव में दीवारों पर पलायन करने वालों ने पुलिस के खिलाफ लिखा है कि वह लोग हमें धमकियां दे रहे हैं। इसलिए हम गांव से पलायन को मजबूर हैं।
सोमवार दुपहर तक गांव से असलम, उवैस, नूर अहमद, फखरुद्दीन सहित आधा दर्जन लोगों के परिवार सामान समेटकर चले गए। इनमें से कुछ लोग हाथरस तो कुछ अलीगढ़ जाकर बसने की बात कहकर गए हैं। इस संबंध में जब छर्रा कोतवाल जावेद खान से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने के बजाय चुप्पी साध ली।