फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   exemption in registration of electric vehicles end

Electric vehicle: पंजीयन में छूट हुई खत्म, अंतिम दिन बिके 200 वाहन, अब देना होगा 12.5 फीसदी

Tue, 14 Oct 2025 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 05:36 PM IST
सार

ई-व्हीकल पर यह छूट समाप्त होने के बाद अब इन वाहनों के दाम में वृद्धि होने की संभावना है। बावजूद इसके, ईंधन के बढ़ते दामों और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण ई-व्हीकल की मांग आने वाले समय में भी बनी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
exemption in registration of electric vehicles end
शोरूम में ई-व्हीकल की खरीदारी करता ग्राहक - फोटो : संवाद

विस्तार

ई-व्हीकल (ईवी) के आरटीओ पंजीयन में मिल रही छूट अब खत्म हो गई। छूट के अंतिम दिन 13 अक्तूबर को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते शहर में 200 ई-व्हीकल बिके। छूट खत्म होने के बाद ई व्हीकल पर उसकी कीमत का 12.5 फीसदी रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


शहर में ई-व्हीकल के सात शोरूम हैं। शोरूम संचालक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल ई-व्हीकल की मांग काफी बढ़ी है। बाजार में अब पोर्टेबल बैटरी और कम समय में फुल चार्ज होने वाली बैटरियां आ गई हैं, जो ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही हैं, क्योंकि ये सुविधाजनक हैं। ई-व्हीकल खरीदने वाले ग्राहक सुधीर चौधरी ने बताया कि शहर के अंदर के ट्रैफिक जाम को देखते हुए ई-व्हीकल एक बेहतरीन विकल्प है। उन्होंने बताया कि जब वाहन रुका रहता है, तो बैटरी खर्च नहीं होती है।
विज्ञापन


ई-व्हीकल पर यह छूट समाप्त होने के बाद अब इन वाहनों के दाम में वृद्धि होने की संभावना है। बावजूद इसके, ईंधन के बढ़ते दामों और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण ई-व्हीकल की मांग आने वाले समय में भी बनी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 अक्तूबर तक जितने भी ई व्हीकल के फार्म विभाग के पास आ जाएंगे उनको छूट का लाभ मिल जाएगा। 14 अक्तूबर से बिकने वाले सभी ई वाहनों पर पंजीयन शुल्क लगेगा। छूट के कारण इस बार ई व्हीकल की अच्छी मांग रही। - प्रवेश कुमार, एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed