फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Excise department swung into action after news of methyl alcohol sanitizer

मिथायल अल्कोहल के सैनिटाइजर की खबर से हरकत में आया आबकारी विभाग

Sat, 20 Jun 2020 09:04 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 20 Jun 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Excise department swung into action after news of methyl alcohol sanitizer
सैनिटाइजर - फोटो : Amar Ujala
बाजार में मिथायल अल्कोहल के मिश्रण के सैनिटाइजर आ रहे हैं, जो किसी की भी मौत का कारण बन सकते हैं। सरकारी एजेंसियों और खुफिया तंत्र ने भी इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन सतर्क हो गया  है, सभी तरह के सैनिटाइजर के नमूने गोपनीय तरीके से प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जो सैनिटाइजर मानक के अनुरूप नहीं होंगे, उनके निर्माताओं के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई होगी। मानक विरुद्ध सैनिटाइजर बेचने वाले भी कार्रवाई की जद में आएंगे। 
विज्ञापन




जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस तरह की सूचनाएं मिली हैं। इसलिए सतर्कता और सजगता बढ़ा दी गई है। नमूने लेने और जांच कराने का क्रम शुरू हो चुका है। अभी कुछ नमूने मेरठ स्थित आबकारी विभाग की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने तक और कई अलग-अलग ब्रांड के नमूनों की जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इथायल अल्कोहल से बने सैनिटाइजर ही बेहतर हैं। इनका प्रयोग करना उचित रहता है। मिथायल अल्कोहल के सैनिटाइजर से आंखों की रोशनी जा सकती है। मुंह में जाने पर जान भी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



धीरज शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ के आसपास ऐसी कोई इकाई नहीं है जहां मिथायल अल्कोहल बनता हो। इसलिए यहां इसके प्रयोग की संभावना कम है, लेकिन एहतियात के तौर पर बाजार में जितने भी सैनिटाइजर हैं, उनके नमूनों की जांच कराई जाएगी। जिससे कहीं भी कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed