फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   EVMs will come from Tamil Nadu, Bihar, Odisha

तमिलनाडू, बिहार, उड़ीसा से निकाय चुनाव को आएंगी ईवीएम

Mon, 19 Sep 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:33 AM IST
सार

नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।उन्होंने बताया कि अभी नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या 90 तक पहुंच सकती है।इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ईवीएम की मांग की गई थी।

विज्ञापन
EVMs will come from Tamil Nadu, Bihar, Odisha

विस्तार

नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। चुनाव आयोग के स्तर से नगर निगम में चुनाव कराने के लिए तमिलनाडू, बिहार, उड़ीसा से ईवीएम मिलेगी। ईवीएम से नगर निगम में मतदान होगा जबकि नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अलीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 2110 ईवीएम,2100 कंट्रोल यूनिट एवं 4407 बैलेट यूनिट भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम को मतदान से पूर्व परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या 90 तक पहुंच सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ईवीएम की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में नगर निगम के चुनाव में करीब 500 बूथ बनाए गए थे। इस बार बूथों की संख्या करीब 700 तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा जबकि अतरौली, खैर समेत दो नगर पालिका एवं 19 नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed