फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   EVM in Municipal Corporation election in Municipality and Nagar Panchayats through ballot paper

Aligarh News: नगर निगम में ईवीएम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्र से होगा चुनाव

Fri, 07 Apr 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 07:33 PM IST
सार

नगर निगम क्षेत्र में इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम ) से मतदान होगा, जबकि 18 नगरीय निकाय ( नगर पालिका एवं नगर पंचायत ) में ( मतपत्र ) बैलेट पेपर से मतदान होगा। कलक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में ईवीएम की एफएलसी का कार्य जारी है।

विज्ञापन
EVM in Municipal Corporation election in Municipality and Nagar Panchayats through ballot paper
ईवीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों का एलान न हुआ हो लेकिन प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगर निगम क्षेत्र में इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम ) से मतदान होगा, जबकि 18 नगरीय निकाय ( नगर पालिका एवं नगर पंचायत ) में ( मतपत्र ) बैलेट पेपर से मतदान होगा। कलक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में ईवीएम की एफएलसी का कार्य जारी है। इंजीनियर के माध्यम से यह काम किया जा रहा है। गड़बड़ी मिलने पर तत्काल मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
वर्ष 2017 में जिले के 12 निकाय क्षेत्रों में मतदान हुआ था । इनमें एक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं नौ नगर पंचायतें शामिल थीं, लेकिन इस बार छह नगर पंचायतें और बढ़ गई हैं। ऐसे में कुल 18 निकाय क्षेत्रों में चुनाव होना है। अगले माह के पहले सप्ताह में चुनाव को प्रस्तावित मानते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए ईवीएम का प्रयेाग होगा। ऐसे में कुल 90 वार्ड के 159 मतदान केंद्रों के 665 बूथों पर पार्षद एवं मेयर पद के लिए ईवीएम से वोट पड़ेंगे। 
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का एक अप्रैल को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें जिले की सभी निकायों के 329 वार्डों में 11.72 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग से चुनाव कार्यक्रम तय होते ही सारी गतिविधियों को और तेजी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed