फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Evaluation of 16 percent copies in two days

Aligarh News: दो दिन में 16 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन

Mon, 20 Mar 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 20 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of 16 percent copies in two days
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के दूसरे दिन कॉपियों को जांचने में तेजी आई है। दो दिन में 16 फीसदी कॉपियों को मूल्यांकन हो चुका है। पहले दिन की अपेक्षा परीक्षकों की अनुपस्थिति कम रही। वहीं, वित्त विहीन विद्यालय शिक्षक महासभा सहित अन्य गुटों का मूल्यांकन का बहिष्कार खत्म हो गया।
विज्ञापन


रविवार को मूल्यांकन केंद्र नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 15.98 फीसदी, एसएमबी इंटर कॉलेज में 12.44 फीसदी, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज अलीगढ़ में 17.78 फीसदी और अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 20.72 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 646 में से 284, एसएमबी इंटर कॉलेज में 625 में से 322, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 944 में से 447 और अग्रसेन इंटर कॉलेज में 1035 में से 487 परीक्षकों ने कॉपियां जांचीं। 1540 परीक्षकों ने 54,929 कॉपियों का मूल्यांकन किया। अब तक 8,939 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। 5 लाख 38 हजार 65 कॉपियों का मूल्यांकन होना है।
विज्ञापन

उधर, वित्तविहीन शिक्षक महासभा, पांडे गुट, ठाकुर गुट, चंदेल गुट, अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने बहिष्कार किया। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर नारेबाजी की गई। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर दोपहर 12 बजे तक किसी भी शिक्षक को अंदर नहीं जाने दिया। एमएलसी आकाश अग्रवाल से वार्ता के बाद मूल्यांकन बहिष्कार समाप्त कर दिया गया। बहिष्कार में प्रशांत भारद्वाज, हरवीर सिंह, प्रेम सिंह लोधी, लोकेश उपाध्याय, नरेंद्र गुप्ता, उमेश चौधरी, सद्दाम हुसैन, दुष्यंत शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed