फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Etah, Moradabad, Bareilly and Aligarh in semi-finals

फुटबॉल : एटा, मुरादाबाद, बरेली व अलीगढ़ सेमीफाइनल में

Mon, 22 Aug 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Etah, Moradabad, Bareilly and Aligarh in semi-finals
25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 43 वीं वाहिनी पीएसी एटा, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली व 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं। सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के मैदान पर आयोजित पहले क्वार्टर फाइनल में 43वीं वाहिनी पीएसी एटा ने 6वीं वाहिनी आरएएफ मेरठ को 3-0 गोल से हरा दिया। अरशद, सुनील कुमार व उमेश कुमार ने एक-एक गोल दागा।
विज्ञापन

इस जीत से एटा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 23 वीं वाहिनी मुरादाबाद को 5-0 गोल से हराया। आशु चौधरी ने तीन, अजीत, विकास ने एक-एक गोल दागा। 9 वीं वाहिनी मुरादाबाद ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीसरे क्वार्टर फाइनल में 8 वीं वाहिनी पीएसी बरेली ने 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा को 3 - 1 गोल से शिकस्त दी। सागर तोमर, विक्रांत, आदित्य मलिक ने एक-एक गोल दागा। इस जीत से बरेली ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। चौथे क्वार्टर फाइनल में मेजबान 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को 1-0 से हराया। अनुल बेरवाल ने एक गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ की टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल के मैच सुबह खेले जाएंगे। शाम को फाइनल खेला जाएगा। इस मौके पर सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अमित कुमार, उप सेनानायक डॉ. मनोज कुमार, सहायक सेनानायक अरुण कुमार सिंह, शिविरपाल चंद्रभान सिंह, शिविरपाल चंद्रभान सिंह, दलनायक सोमवीर सिंह, चंदन सिंह, सादिक अली, विद्याराम, सहायक शिविरपाल रविंद्र सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक विक्रम सिंह, पीसी सर्वेश चक्रवर्ती, फखरे आलम, गौतम, राजेश कुमार, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed