{"_id":"5ef5d44c8ebc3e430e3406db","slug":"epidemiologist-infected-with-corona-virus58","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी रोग विशेषज्ञ सहित आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी रोग विशेषज्ञ सहित आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महामारी रोग विशेषज्ञ एवं खैर तहसील के दो कर्मचारियों सहित कुल आठ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सभी संक्रमित लोगों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। जनपद में अब तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 447 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सीएमओ कार्यालय के 31 वर्षीय महामारी रोग विशेषज्ञ एक चिकित्सक भी शामिल हैं। चिकित्सक चंद रोज पहले ही ट्रेन से लखनऊ गए थे। उनके घर में माता, पत्नी, दीदी एवं एक बच्चा है। सभी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
इनके अलावा खैर तहसील के 57 वर्षीय बाबू एवं 44 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रामश्याम कॉलोनी खैर की 38 वर्षीय महिला एवं 11 वर्षीय बालक भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त बाबरी मंडी के 70 वर्षीय बुजुर्ग, संकेत कॉलोनी सुरेंद्रनगर के 44 वर्षीय व्यक्ति एवं अस्थाई जेल आईटीएम कॉलेज लोधा का 19 वर्षीय युवक भी वायरस की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संकमित लोगों को कोविड हॉस्पिटल में भेजने की तैयारी चल रही है। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा संक्रमित मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
सैनिटाइज कर सीएमओ ऑफिस बंद
सीएमओ ऑफिस में तैनात महामारी रोग विशेषज्ञ के संक्रमित होने के बाद खलबली मच गई है। सीएमओ ऑफिस को सैनिटाइज कर बंद कर दिया गया है। मरीजों की संख्या व अन्य कार्य घर से करने का निर्देश संबंधित कर्मचारी को दिया गया है। दोपहर के बाद से सीएमओ ऑफिस में सन्नाटा है। सीएमओ कार्यालय में अधिकतर अधिकारी एवं कर्मचारी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।