{"_id":"60146be48ebc3e08aa4b90b9","slug":"entrepreneurs-raised-problems-dm-responded-aligarh-news-ali254962289","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों ने उठाई समस्याएं, डीएम ने किया जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों ने उठाई समस्याएं, डीएम ने किया जवाब-तलब
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में उद्योग बन्धु की बैठक करते डीएम चन्द्र भूषण सिंह ।
- फोटो : CITY OFFICE
उद्यमियों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक हुई, इसमें उद्यमियों ने बताया कि विद्युत विभाग, यूपीएसआईडीसी एवं नगर निगम की लचर कार्यशैली के चलते औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी में विकास नहीं हो रहा है। अव्यवस्थाओं का अंबार है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से लिखित में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।
उद्यमियों ने बताया कि तालानगरी में कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। विद्युत विभाग द्वारा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट को एकमुश्त वसूल किए जाने पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ताला नगरी में रोड संख्या 6, 10, व 18 खराब है। शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। उद्यमियों के नाराजगी जताने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को से कहा कि वह लिखित में दें कि इन समस्याओं का निस्तारण किया जा सकता है या नहीं। इस पर अधिशासी अभियंता, यूपीएसआईडीसी ने बताया कि तालानगरी में सड़कों को गड्ढामुक्त कराए जाने का काम प्रारंभ हो गया है। विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट के संबंध में जो उपभोक्ता विद्युत सुरक्षा द्वारा प्रदत्त पात्रता प्रमाण पत्र दे रहे हैं, उन्हें छूट का लाभ दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था को निर्बाध रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने शहर के व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम व सरल बनाए जाने के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। बैठक में बताया गया कि सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन द्वारा उपलब्ध कराई गई 112 अधिष्ठानों की सूची में से जनपद की 40 इकाइयों का पंजीकरण कर लिया गया है। निवेश मित्र पोर्टल पर तीन विभागों के 6 मामले समय सीमा के उपरांत भी लंबित पाए जाने पर प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अनुनय झा, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, उद्यमी चंद्र शेखर शर्मा, सुनील दत्ता, पंडित नेकराम शर्मा, गौरव मित्तल समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संचालन उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने किया।