फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entrance exam for BA-BSc and BCom in AMU

AMU: 3181 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीए-बीएससी व बीकॉम की प्रवेश परीक्षा, ये और बचे हैं एंट्रेंस एग्जाम

Mon, 14 Apr 2025 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

एएमयू में इन दिनों प्रवेश परीक्षाएं चल रही हैं। बीए, बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (ऑनर्स) और बीकॉम के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 3181 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Entrance exam for BA-BSc and BCom in AMU
एबीके हाई स्कूल गर्ल्स में बीए की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आतीं परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के बीए, बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (ऑनर्स) और बीकॉम पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा एएमयू, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर और कोझिकोड में बने परीक्षा केंद्रों पर हुई। तीनों परीक्षाओं में कुल 3181 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। मेटल डिटेक्टर्स लगाए गए थे। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। पिछले साल प्रवेश परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों के पास कक्ष में मोबाइल बरामद किए गए थे। प्रथम सत्र में बीएससी (ऑनर्स) कृषि के लिए 717 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 549 ने परीक्षा दी। बीएससी (ऑनर्स) के लिए 10,861 आवेदन किया था, जिनमें 9,119 परीक्षार्थी शामिल हुए। बीकॉम के लिए 3,948 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 3,449 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे सत्र में बीए (ऑनर्स) के लिए 7160 ने आवेदन किया था। इनमें 6388 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नईमा खातून, सह कुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली और स्कूल शिक्षा निदेशक प्रो. असफर अली खान ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाए। उधर, गर्मी और उमस से परीक्षार्थी और उनके अभिभावक बेचैन नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पेपर अच्छा हुआ। सवाल आसान आए थे। उम्मीद है कि कामयाबी मिल जाएगी। -अमीरा
कई महीनों से प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सवाल ज्यादा मुश्किल नहीं थे। -जोया


इनकी होगी प्रवेश परीक्षा
16 को बीएससी/ पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा/ बीआरटीटी की प्रवेश परीक्षा होगी। 20 को बीटेक/ बीआर्क (पेपर-I), बीए एलएलबी, 22 को बीएससी नर्सिंग, 27 को इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विज्ञान स्ट्रीम), सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी/ कॉमर्स स्ट्रीम) और ब्रिज कोर्स-सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed