फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Enjoy the exhibition through mobile app

अलीगढ़ः मोबाइल एप के जरिये उठाएं नुमाइश का आनंद

Tue, 14 Dec 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Enjoy the exhibition through mobile app
रिंकू शर्मा
विज्ञापन

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश (अलीगढ़ महोत्सव) इस बार खास होगी। अलीगढ़ ही नहीं दुनिया के किसी भी कोने से आप घर में बैठकर इसका आनंद उठा सकते हैं। मोबाइल एप डाउनलोड करने के बाद कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। नुमाइश प्रशासन ने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग करने का फैसला लिया है। साथ ही यहां पर लगने वाले बाजार व विभिन्न उत्पादों की भी आसानी से जानकारी कर सकेंगे। नुमाइश के बारे में जानकारी देने के लिए वीडियो जारी किया जाएगा, जिसमें नुमाइश की खासियत के साथ ही कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
नुमाइश के सोशल मीडिया नेटवर्क के नोडल प्रभारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि अलीगढ़ महोत्सव का 19 दिसंबर से रंगारंग आगाज होगा। 10 जनवरी तक आयोजन चलेगा। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर आदि के जरिये यहां होने वाले रंगारंग कार्यक्रमों को लाइव प्रसारण किया जाएगा। हर दिन होने वाले कार्यक्रमों का अपडेट देने के साथ ही उनके हाइलाइट्स व अगले दिन के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी। नुमाइश पर डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा एप
नुमाइश का बिना जाए ही आनंद उठाना चाहते हैं तो मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से अलीगढ़ महोत्सव नाम का एप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आपके पास एंड्रायड मोबाइल फोन होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी शॉल और अलीगढ़ी ताले की मिलेगी जानकारी
मोबाइल एप पर यहां लगने वाले सर्कस, मौत का कुआं, झूले, खेल-तमाशों से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। आप चाहें तो अलीगढ़ के मशहूर तालों, कश्मीरी शॉल, खुर्जा की पॉटरी, फिरोजाबाद के? कांच उद्योग के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। खान-पान सामग्री के बारे में जानकारी लेकर मनपसंद व्यंजनों का आकर भी लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed