फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   English and country liquor shops will be removed from near the school

Aligarh: विद्यालय के पास से हटेंगी अंग्रेजी-देसी शराब की दुकानें, नियमों की अनदेखी कर हो रहीं संचालित

Wed, 20 Dec 2023 09:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 09:18 AM IST
सार

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट चौराहा स्थित प्राग नारायण मूकबधिर विद्यालय से देसी शराब की दुकान 43 मीटर एवं अंग्रेजी शराब की दुकान 48 मीटर एवं बियर की दुकान को 100 मीटर दूरी स्थानांतरित कर दिया गया है। दुकानों के अनुज्ञापियों को नोटिस जारी कर दुकानें हटाने दिया गया।

विज्ञापन
English and country liquor shops will be removed from near the school
शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट चौराहा स्थित प्राग नारायण मूकबधिर विद्यालय के बाहर संचालित हो रहीं अंग्रेजी एवं देसी शराब की दुकानें हटाई जाएंगी। शिकायत की जांच के लिए पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने दोनों दुकानों की स्कूल से दूरी नापने के बाद पाया तो साफ हुआ कि दोनों ही दुकानें निर्धारित नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहीं थीं।

विज्ञापन


शराब ठेकों एवं बियर की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई। इसके निस्तारण के लिए सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन-3) की ओर से संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गई। दुकानों के स्थलीय निरीक्षण में साफ हुआ कि मूकबधिर विद्यालय से देसी शराब की दुकान 43 मीटर एवं अंग्रेजी शराब की दुकान 48 मीटर एवं बियर की दुकान को 100 मीटर दूरी स्थानांतरित कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र ने बताया कि संबंधित देसी एवं अंग्रेजी शराब दुकानों के अनुज्ञापियों को नोटिस जारी कर दुकानें हटाने दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed