फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Engineering student surrounded and beaten in AMU Nadeem Tareen hostel

AMU: हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्र को घेरकर पीटा, संघ पर की टिप्पणी, एक नामजद दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 11 Feb 2025 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 05:07 PM IST
सार

एएमयू प्राक्टर प्रो. वसीम अली का कहना है कि आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में भी उस पर इस तरह के आरोप रहे हैं, जिन्हें लेकर उसे पूर्व में नोटिस दिया गया था। अब जांच पूरी होने तक वह निलंबित रहेगा व अन्य आरोपियों के नाम जांच में उजागर होंगे।

विज्ञापन
Engineering student surrounded and beaten in AMU Nadeem Tareen hostel
थाने में घायल छात्र - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नदीम तरीन हॉल में 9 फरवरी रात इंजीनियरिंग के छात्र को घेरकर पीटा गया। मारपीट का आरोप दूसरे समुदाय के ही जूनियर छात्र व उसके आठ-दस अज्ञात साथियों पर है। मामले में शिकायत के आधार पर एएमयू इंतजामिया ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है। वहीं, सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर संघ को लेकर भी टीका टिप्पणी करने का आरोप है।

विज्ञापन


इस संबंध में एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय व सिविल लाइंस थाने में तहरीर मूल रूप से कानपुर नवाबगंज मौनीघाट निवासी एएमयू बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र आर्यन कुशवाहा ने दी है। तहरीर के अनुसार वह नदीम तरीन हॉल के कमरा नंबर 102 में रहता है। रविवार देर रात वह अपने दोस्त नील कमल के साथ टहलते हुए कमरे में जा रहा था। तभी मो. कैफ आलम नाम का छात्र वहां से मोबाइल पर बात करते हुए गुजरा। उसने यह कहकर आर्यन को टोका कि फोन पर बात कर रहा हूं। तुम तेज तेज बोल रहे हो। इसी बात पर वह झगड़ने लगा।
विज्ञापन


आरोप है इसके कुछ देर बाद मध्य रात्रि वह अपने आठ-दस साथियों को लेकर आर्यन के कमरे में पहुंचा। सभी के हाथों में रॉड, हॉकी, तमंचा व डंडे आदि थे। इन्होंने बिस्तर पर लेटे आर्यन को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और गाली देते हुए संघ को लेकर भी टिप्पणी करते हुए अंधभक्त कहकर संबोधित किया। यह भी कहा कि एएमयू हमारा है। कोई मदद के लिए आएगा तो वह भी पिटेगा। इसके बाद आरोपी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर रात में ही प्रॉक्टर टीम आ गई। घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसके सिर व शरीर में अन्य जगहों की चोटों का उपचार किया गया। इधर, प्राक्टर कार्यालय के जरिये थाने पहुंची तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है। वहीं बीटेक द्वितीय वर्ष के आरोपी छात्र मो. कैफ आलम निलंबित कर दिया है। पीडि़त छात्र आर्यन का कहना है कि शिकायत की गई है। आरोपी ने इरादतन निशाना बनाकर ये सब किया है। मदद का इंतजार है। अगर नहीं मिलती है तो अपने घर जाना मजबूरी होगी।

एएमयू के नदीम तरीन हॉल के छात्र संग हुई मारपीट के मामले में मिली तहरीर के आधार पर हमला, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। एक आरोपी नामजद है। बाकी अन्य नामों के विषय में एएमयू से मदद ली जा रही है। - अभय पांडेय, सीओ तृतीय


आरोपी को पहले भी मिला था नोटिस
एएमयू प्राक्टर प्रो. वसीम अली का कहना है कि आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में भी उस पर इस तरह के आरोप रहे हैं, जिन्हें लेकर उसे पूर्व में नोटिस दिया गया था। अब जांच पूरी होने तक वह निलंबित रहेगा व अन्य आरोपियों के नाम जांच में उजागर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed