{"_id":"65d237e558275a81d3009070","slug":"engineering-services-examination-held-at-two-centers-in-aligarh-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"IES Exam: अलीगढ़ के दो केंद्रों पर हुई इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा, 741 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IES Exam: अलीगढ़ के दो केंद्रों पर हुई इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा, 741 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
Sun, 18 Feb 2024 10:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:31 PM IST
सार
अलीगढ़ में टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज और एसएमबी इंटर कॉलेज में आईईएस परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्वक ढंग संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। 741 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
टीकाराम इंटर कॉलेज में आईईएस की परीक्षा के दौरान लिस्ट देखते अभ्यर्थी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2024 में 741 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 18 फरवरी को दो केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 384 अभ्यर्थियों में से 178 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 206 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में कुल 384 अभ्यर्थियों में से 175 अभ्यर्थी शामिल हुए 209 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
इसी तरह एसएमबी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 298 में से 135 अभ्यर्थी शामिल हुए 163 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में कुल 298 अभ्यर्थियों से 135 परीक्षा में शामिल हुए और 163 ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्वक ढंग संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन