फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment on the tracks of Jafri drain demolished

अलीगढ़ : जाफरी ड्रेन की पटरियों पर हो रहा अतिक्रमण कराया ध्वस्त

Tue, 24 May 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the tracks of Jafri drain demolished
जाफरी ड्रेन पर अतिक्रमण हटवाते एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल। - फोटो : CITY OFFICE
जाफरी ड्रेन की पटरियों पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए सोमवार को प्रशासन व नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान पटरी किनारे बने स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन अफसरों की सख्ती के चलते वे चुप हो गए।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जाफरी ड्रेन की पटरियों के सहारे लोगों ने दुकान, मकान आदि बनाकर वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। सिंचाई विभाग ने कब्जा जमाए बैठे लोगों को नोटिस भेजकर उन्हें हटाने का अल्टीमेटम दिया था। कमिश्नर गौरव दयाल के निर्देश पर जाफरी ड्रेन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीम जमालपुर पहुंची और अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए विरोध जताया। अफसरों ने सख्ती दिखाई तो विरोध के स्वर धीमे पड़ गए। एडीएम सिटी ने बताया कि ड्रेन को लोगों ने कचरा घर बना रखा था। कब्जों के चलते ड्रेन की सफाई नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जों को हटवाने के साथ ही ड्रेन की सफाई करायी जा रही है। जिससे बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed