फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encounter with animal smugglers in Aligarh, a crook injured, fellow absconding

अलीगढ़ में पशु तस्करों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल, साथी फरार

Sun, 26 Jul 2020 08:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Encounter with animal smugglers in Aligarh, a crook injured, fellow absconding
घायल तस्कर... - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर जवां के अमरौली चौकी क्षेत्र में शनिवार रात करीब दो बजे पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि दो साथी मौके पर मैक्स लोडर गाड़ी छोड़कर भाग गए। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तड़के तक इलाके में फरार बदमाशों की तलाश होती रही, मगर सफलता नहीं मिली। इधर, सूचना पर फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई थी और घंटों तक जांच पड़ताल की।

विज्ञापन



एसओ जवां अभय शर्मा के अनुसार, मैक्स सवारों को जब अमरौली-बरौली रोड पर मलिकपुरा गांव के पास गश्ती पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इसी दौरान घेराबंदी करने पर मैक्स सवारों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस पर उसके दो साथियों के पैर उखड़ गए और वे गाड़ी छोड़कर पैदल खेतों में भाग गए। घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोपहर बाद तक उसका इलाज जारी था।
विज्ञापन



इधर, सूचना पर एसओ जवां अभय शर्मा, सीओ तृतीय अनिल समानिया, फील्ड यूनिट आदि भी पहुंच गई थी। घंटों तक जांच पड़ताल के साथ-साथ हरदुआगंज व गभाना पुलिस को बुलाकर फरार बदमाशों की तलाश भी कराई गई। मगर, सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल की पहचान अली हसन पुत्र नन्हे खां मूल निवासी रसेनी छर्रा हाल निवासी मौलाना आजाद नगर क्वार्सी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने साथियों संग पशु चोरी करने और कट्टी में बेचने की बात स्वीकारी है। एसओ जवां के अनुसार अभी उसके साथियों की तलाश जारी है।



साथी अली हसन का बैक ग्राउंड भी चेक कराया जा रहा है। इतना साफ हुआ है कि ये पेशेवर पशु तस्कर हैं। उसके खिलाफ अभी तक छर्रा में एक मुकदमा दर्ज पाया गया है। इस गिरफ्तारी टीम में एसआई सुरेंद्र मोहन व अरविंद कुमार आदि शामिल रहे हैं।
--
ये हुआ बरामद--
2 तमंचा 315 बोर, 5 खोखा, 4 कारतूस, 1 छुरा , 1 चाकू, 1 प्लास , 1 रोड लोहा, 1 सब्बल, 3 रस्सी, 1 टार्च छोटी, 1 नेकर, एक मैक्स लोडर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed