{"_id":"5ffeaded0e7ba158011063c7","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से चार बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से चार बदमाश घायल
Wed, 13 Jan 2021 01:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के ओजोन सिटी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने चारों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद की है।
एसपी क्राइम डॉ. अरविंद ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली के बोनेर हाईवे पर कार सवार बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। जीटी रोड से ओजोन सिटी की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस ने एक तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया।
आरोप है कि कार में सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कई राउंड चली गोलियों में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अशोक यादव, जयवीर यादव, प्रदीप और बबलू निवासीगण जनपद एटा बताया है। पुलिस को मौके से तमंचा, कारतूस और एक कार भी बरामद हुई है। इधर मुठभेड़ की खबर पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस टीम उक्त चारों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।