फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   EMU passanger train will start from march

मार्च में शुरू हो सकती हैं लोकल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन

Thu, 18 Feb 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
EMU passanger train will start from march
कोरोना काल के शुरूआत में 21 मार्च 2020 से बंद हुईं लोकल ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल, उत्तर रेलवे ने अपने सभी मंडलों की ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके बाद उत्तर मध्य रेलवे यानी एनसीआर में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अलीगढ़ जंक्शन से छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन पुरानी दिल्ली से लेकर कानपुर तक होता है। दैनिक रेल यात्री संघ लंबे समय से इन ट्रेनों के संचालन की मांग भी कर रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन शुरू होने से टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। दैनिक मजदूर भारी संख्या से इन स्टेशनों से दिल्ली के लिए हर रोज सफर करते हैं। दैनिक रेल यात्री संघ के सचिव अरविंद तिवारी ने बताया कि वह मंत्रालय से लेकर स्थानीय सांसद व अधिकारियों को कई बार इस संबंध में पत्र भी जारी कर चुके हैं। मुंबई के बाद दिल्ली में भी ईएमयू ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एनसीआर के अधिकारियों को अब अपने यहां की ईएमयू ट्रेनों को शुरू कर देना चाहिए। इस संबंध में प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। एनसीआर भी तैयारी में है। अभी एक निश्चित समय निधार्रित नहीं हैं। ईएमयू ट्रेनों का संचालन जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed