{"_id":"623e06c3bc99400ea64ef53a","slug":"emu-and-bareilly-passenger-train-which-has-been-closed-for-two-years-will-run-from-april-1st-city-office-news-ali287822163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दो साल से बंद पड़ी ईएमयू व बरेली पैसेंजर ट्रेन का एक अप्रैल से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दो साल से बंद पड़ी ईएमयू व बरेली पैसेंजर ट्रेन का एक अप्रैल से होगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड ने कोरोना के चलते दो साल से बंद पड़ी अलीगढ़- दिल्ली ईएमयू पैसेंजर व अलीगढ़-बरेली पैसेंजर का एक अप्रैल से संचालन करने की घोषणा की है। इससे रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक का रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के अलावा आम यात्रियों को लाभ होगा।
ट्रेनों के संचालन की खबर से दैनिक यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वे काफी समय से इन ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे थे। ट्रेन न चलने से उन्हें महंगे किराये की मार भी झेलनी पड़ रही थी। रेलवे ने कोरोना संक्रमण को लेकर 22 मार्च 2020 से लोकल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।
हालांकि रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने पर पैसेंजर ट्रेनों की जगह स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दी थीं। इनमें यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया देना पड़ रहा था। इससे यात्रियों की जेब पर बोझ पड़ रहा था। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से अलीगढ़ से दिल्ली के मध्य चलने वाली दोनों ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दोनों ही ट्रेनों का पहले की तरह सभी स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से ही अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन का भी फिर से संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
दैनिक यात्री संगठन के सचिव अरविंद तिवारी ने ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू होने पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के संचालन से दैनिक यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और वे समय से घर से दफ्तर व वापसी में आसानी से घर आ सकेंगे।