फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Employees took out the funeral procession of AMU administration

AMU: कर्मचारियों ने निकाली एएमयू प्रशासन की शव यात्रा, अगरबत्ती जलाकर किए पुष्प अर्पित, यह है मामला

Tue, 21 Nov 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 10:58 PM IST
सार

एएमयू के गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने  कुलपति कार्यालय के सामने एएमयू प्रशासन का प्रतीकात्मक शव रखकर अगरबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए। कर्मचारियों ने डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद से होते हुए धरना स्थल तक शव यात्रा निकाली।

विज्ञापन
Employees took out the funeral procession of AMU administration
जनाजा रखकर विलाप कर विरोध प्रदर्शन करते गैर शिक्षक कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर एएमयू प्रशासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। कर्मचारियों ने एएमयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


21 नवंबर सुबह 10 बजे कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के सामने एएमयू प्रशासन का प्रतीकात्मक शव रखकर अगरबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए। दोपहर तीन बजे कर्मचारियों ने डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद से होते हुए धरना स्थल तक शव यात्रा निकाली। कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस प्रशासन और एएमयू के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। कुलपति कार्यालय के सामने 25 दिन से गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अस्थाई और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी धरना दे रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा है कि 25 दिन से धरना चल रहा है, लेकिन एएमयू प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 15 वर्ष से कार्य कर रहे अस्थाई गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्थाई करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन भत्ता बढ़ाने सहित 10 सूत्री मांगें हैं। मांगें पूरी नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 

एएमयू का जनाजा

कर्मचारियों ने कहा कि जब एएमयू प्रशासन मांगों को अनसुनी कर देता है, तब शव यात्रा निकाली जाती हैं। तत्कालीन कुलपति प्रो. खुसरो ने ऐसे ही विरोध प्रदर्शन में जनाजे की नमाज भी पढ़ाई थी। बीच सड़क पर रखे ताबूत को देखकर राहगीर अचरज में पड़ गए। इस दौरान लाउडस्पीकर पर फिल्मी गीत भी बज रहे थे। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि जो शव यात्रा निकली है, वह एएमयू संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। यह एएमयू और हम लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। विरोध करें, लेकिन नैतिकता का ख्याल होना चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed