फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Employees protested by placing effigies on the road

Aligarh News: कर्मचारियों का 26वें दिन धरना जारी, कर्मियों ने सड़क पर पुतले रखकर किया विरोध

Thu, 23 Nov 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Nov 2023 12:50 AM IST
सार

एएमयू कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारियों का 26वें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराने के लिए सड़क पर कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी के पुतले रखे, जिनकी खासियतें भी बताईं। एक पुतले की आंख बंद है, दूसरे की कान और तीसरे ने मुंह बंद रखा है।

विज्ञापन
Employees protested by placing effigies on the road
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मांगों की पूर्ति न होने पर 22 नवंबर को बीच सड़क पर कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी के पुतला रखकर विरोध किया। 21 नवंबर को कर्मचारियों ने एएमयू प्रशासन का प्रतीकात्मक जनाजा उठाया था।

विज्ञापन


कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारियों का 26वें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराने के लिए सड़क पर कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी के पुतले रखे, जिनकी खासियतें भी बताईं। एक पुतले की आंख बंद है, दूसरे की कान और तीसरे ने मुंह बंद रखा है। इन पुतलों को जो देखा वह देखता रहा और मुस्कराया भी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 15 वर्ष से कार्य कर रहे अस्थायी गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्थायी करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन भत्ता बढ़ाने सहित 10 सूत्री मांगें हैं। मांगें पूरी नहीं की गईं तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed